Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur तरुण चुघ को राज्यसभा सदस्य मनोनित करने से पंजाब का मान बढ़ाः...

तरुण चुघ को राज्यसभा सदस्य मनोनित करने से पंजाब का मान बढ़ाः सुरेश भाटिया बिट्टू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा द्वारा तरुण चुघ को राज्य सभा सदस्य मनोनित किए जाने से पंजाब के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है। यह बात जिला भाजपा महामंत्री पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अपने हरेक कार्यकर्ता को बनता मान सम्मान देती है तथा तरुण चुघ जोकि कभी वार्ड स्तर पर पार्टी के लिए कार्य किया करते थे, को राज्यसभा सदस्य बनाया जाना अपने आप में मनोबल बढ़ाने वाला है। उनका राजनीतिक जीवन प्रेरणादायक है। पंजाब की टीम में महामंत्री रहे, राष्ट्रीय महासचिव रहे एवं बहुत ही अच्छे वक्ता हैं।

Advertisements

बड़ी बात यह है कि श्री चुघ हर कार्यकर्ता को उसके नाम से पहचानते हैं। उनके राज्यसभा सदस्य बनने से पंजाब में पार्टी को बल मिलेगा। क्योंकि, वह पंजाब के रहने वाले हैं और आने वाले 2027 के चुनाव में इनका बहुत बड़ा योगदान रहेगा तथा पंजाब की जनता प्रदेश में भाजपा को मौका देने का मन बना चुकी है। श्री भाटिया ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने पिछले साढे चार साल में पंजाब और पंजाबियों के साथ धोखा किया है तथा इसे लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए ऐसे समय में भाजपा ही है जो पंजाब को संभाल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here