
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धनवंतरी वैद्य मंडल पंजाब की एक बैठक प्रधान सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में श्री रघुनाथ मंदिर हरियाणा रोड पर हुई। बैठक के दौरान पिमस हॉस्पिटल जालंधर से राजेश कुमार तथा मेहर बधवा विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोग का पता जितना जल्दी लग सके उतना ही उसका इलाज आसान होता है। हमें नियमित तौर पर अपना चेकअप करवाते रहना चाहिए। वैद्य मंडल के प्रधान सुमन कुमार सूद ने कहा कि धनवंतरी वैद्य मंडल समय-समय पर अपने सदस्यों को नवीनतम जानकारी देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में लोग रोग को बढ़ने देते हैं जिस से बाद में उन्हें नुकसान होता है।

उन्होंने कहा की प्राचीन समय में बड़े से बड़े रोग का निदान आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली से आसानी से किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार जल्द आराम के लिए हमें दूसरी चिकित्सा प्रणालियों की तरफ जाना पड़ता है। इस मौके पर राजेश कुमार तथा मेहर बधवा को स्मृति।चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वैद्य पुरुषोत्तम दास, गुरमेज राम, परमजीत, नम्रता खन्ना, हरजिंदर विर्क, अजमेर सिंह, हरदेवल सिंह, निर्मल लोई, राम, चमन लाल, इंद्रजीत कौर, चारु वालिया, दीपक मिन्हास तथा शमशेर सिंह सहित 80 से अधिक वैद्य मौजूद थे।












