Tuesday, October 20, 2026
Home National भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, दो हिस्सों में बंटा प्लेन

भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, दो हिस्सों में बंटा प्लेन

असम (द स्टैलर न्यूज़)। असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उस हादसा समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद पूरे एयरफोर्स स्टेशन में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव दलों को तुरंत मौके पर भेजा गया। भारतीय वायुसेना (IAF) ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि एक सैन्य विमान जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हुआ है। यह विमान AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था, जिसका इस्तेमाल सैन्य रसद और जरूरी सामानों के परिवहन के लिए किया जाता है।

Advertisements

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान एयरबेस पर उतर रहा था, तभी यह क्रैश हो गया। हादसे की वजह से एयरफोर्स का विमान दो टुकड़ों में टूट गया और वहां से आग और धुएं का गुबार उठता दिखा। विमान में सवार कर्मियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद सामने आई शुरुआती रिपोर्टों में पायलट के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि भारतीय वायुसेना ने अभी तक किसी मौत या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here