
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगले प्रमुख के रुप में नियुक्त करने की घोषणा की है। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ 30 जून को अपना पदभार संभालेंगें। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह जनरल के स्थायी रैंक के साथ 30 जून, 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे।

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नए सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा। जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल जून 2026 तक निर्धारित है। उन्होंने 30 जून 2024 को भारतीय सेना के प्रमुख (आर्मी चीफ) के रूप में पदभार संभाला था। नियमों के अनुसार, आर्मी चीफ का कार्यकाल तीन वर्ष या 62 वर्ष की आयु- इन दोनों में से जो भी पहले पूरा हो, तक ही सीमित होता है।












