Saturday, October 17, 2026
Home Crime सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र दिव्यांश निवासी चक्क अल्ला बख्श की...

सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र दिव्यांश निवासी चक्क अल्ला बख्श की मौत

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। यहां जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शुगर मिल के सामने बने पेट्रोल पंप के निकट शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र दिव्यांश पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव चक्क अल्ला बख्श की मृत्यु हो जाने का दुखद समाचार है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांश सुबह अपनी ई-स्कूटी (PB07-CG-7027) पर ट्यूशन से घर वापस लौट रहा था।

Advertisements

जब वह शूगर मिल के सामने सर्विस रोड पर पहुंचा तो उसकी ई-स्कूटी की टक्कर एक टेंपो ट्रैवलर (HR38AG-5715) से हो गई। हादसे में दिव्यांश गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल दिव्यांश को उपचार के लिए मुकेरियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जालंधर रेफर कर दिया। लेकिन जालंधर ले जाते समय रास्ते में ही दिव्यांश ने दम तोड़ दिया।दिव्यांश की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि पूरे क्षेत्र में भी गम का माहौल छा गया।

शोकाकुल परिजनों ने बताया कि हादसे वाले दिन दिव्यांश के छोटे भाई का जन्मदिन था। सुबह वह ट्यूशन जाने का इच्छुक नहीं था, लेकिन परिवार ने उसे यह कहकर भेज दिया कि जन्मदिन का कार्यक्रम शाम को मनाया जाएगा।मृतक दिव्यांश के पिता सुरिंदर सिंह विदेश में रहते हैं। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।दूसरी ओर थाना मुकेरियां पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुकेरियां के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर चालक कबीर अहमद पुत्र नजीर अहमद निवासी राजौरी, जम्मू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here