Tuesday, October 6, 2026
Home National झारखंड में बिजली गिरने के कारण 3 महिलाओं और 10 वर्षीय लड़के...

झारखंड में बिजली गिरने के कारण 3 महिलाओं और 10 वर्षीय लड़के समेत 7 लोगों की मौत

रांची (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं और 10 वर्षीय लड़के समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो-दो लोग रांची और गढ़वा जिलों के हैं, जबकि अन्य घटनाएं चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों में हुईं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की जान गई है। पिठौरिया थाने के उपनिरीक्षक सत्यदेव प्रसाद ने बताया, ‘‘रांची जिले में दो लोगों की मौत हुई है। उनकी पहचान बधु गांव के जीतू महली (55) और कटमकुली गांव की निराशो देवी (33) के रूप में हुई है। दोनों खेत में काम कर रहे थे, तभी उन पर बिजली गिर गई।’’

Advertisements

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, गढ़वा जिले में भी दो लोगों की मौत हुई। मृतकों की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव निवासी रीना देवी (30) और केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी रामअवतार पाल (65) के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here