Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur विधायक का रोजाना ट्यूबवैलों का उद्घाटन महज एक ड्रामाः हैप्पी सूद

विधायक का रोजाना ट्यूबवैलों का उद्घाटन महज एक ड्रामाः हैप्पी सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड 6 में स्थित भगवान परशुराम पार्क गौतम नगर में सैर करने वाले लोगों को इन दिनों वाटर कूलर खराब होने के कारण पीने वाले पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, जब नए ट्यूबवैल का उद्घाटन किया गया तो उसका कनैक्शन काट दिया गया। जिस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जल्द से जल्द वाटर कूलर को ठीक करवाकर इस भयंकर गर्मी में लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जाए।

Advertisements

कहा, पार्क में लगे वाटर कूलर को जल्द ठीक करवाकर भीषण गर्मी में दी जाए राहत

पंजाब कांग्रेस सेवादल के सचिव अशोक सूद हैप्पी ने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जहां लोग छबीलें लगा रहे हैं तो वहीं इस पार्क के वाटर कूलर का कनैक्शन काटकर हलका विधायक और नगर निगम के अधिकारी कौन सा पुण्य कमा रहे हैं। हैप्पी सूद ने कहा कि विधायक रोजाना ही किसी न किसी ट्यूबवैल का उद्घाटन कर रहे हैं और दूसरी तरफ पीने वाले पानी के कूलरों के कनैक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक का विकास का माडल महज एक ड्रामा है। जिसका जवाब जनता जल्द ही देगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उक्त वाटर कूलर को जल्द ही चलता हालत में किया जाए तथा शहर में और भी कहीं अगर ऐसा समस्या है तो उसका भी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

इस मौके पर बलवीरक सिंह कंवर, सूरज प्रकाश शर्मा, राज कुमार शर्मा, राकेश साहनी, अर्पण सूद, अनूप कुमार, सोनू ठाकुर, सतीश सेठी, जस्सी सैनी, बोबी शर्मा, नीरज, सुरेन्द्र यादव, कर्ण शर्मा सहित अन्य सैर करने आए लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here