Tuesday, October 13, 2026
Home National 6 साल का अंश लापता, तलाशने के लिए जुटी 3 थानों की...

6 साल का अंश लापता, तलाशने के लिए जुटी 3 थानों की पुलिस, नहीं मिला सुराग

भोपाल (द स्टैलर न्यूज़)। भोपाल में एक 6 साल का बच्चा अंश मैना 16 जून से लापता है। जिसे तलाशने के लिए पुलिस ने पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि मासूम अंश अपने परिवार के साथ भोपाल के वाजपेई नगर मल्टी में रहता है। अंश की मां मल्टी केयर अस्पताल में भर्ती है। वह सुबह खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। जब परिवार वालों को अंश काफी देर तक नजर नहीं आया और तलाश करने पर आसपास भी नहीं मिला, तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद भोपाल के कोहेफिजा थाना पुलिस ने अंश को तलाशने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। कोहेफिजा पुलिस के अलावा जोन 3 के सभी थानों को तलाश के लिए लगाया गया है। पुलिस ने उसकी मां और परिजनों से भी पूछताछ की है और उससे जुड़े पतों और संभावित ठिकानों पर रातभर पुलिस ने जांच की।

Advertisements

पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधीनगर, लालघाटी समेत कई इलाकों में लगातार सर्चिंग करती रही, लेकिन देर रात तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को बच्चा दिखा। फुटेज में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति मासूम के साथ जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस ने तुरंत उस शख्स को हिरासत में लिया। लेकिन वह व्यक्ति बच्चे के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। जिससे जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है। मासूम की तलाश में सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि समाजसेवी, स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवी संगठन भी सक्रिय होकर खोज अभियान में जुटे हुए हैं। टीआई केजी शुक्ला के नेतृत्व में कोहेफिजा पुलिस की पूरी टीम रातभर सड़कों पर रही, लेकिन अंश अब भी लापता है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here