Tuesday, October 13, 2026
Home Education नवसृजित विद्यालयों को दुसरे विद्यालयों में शिफ्ट किए जाने को लेकर सीपीआई...

नवसृजित विद्यालयों को दुसरे विद्यालयों में शिफ्ट किए जाने को लेकर सीपीआई के पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड क्षेत्र के दलित, पिछड़े, अल्संख्यक एवं गरीब तबकों की आबादी के बीच सुलभ व सुगम रूप से शिक्षा मुहैया कराने हेतु कई विद्यालय नवसृजित किए गये थे। नवसृजित किए गये इन विद्यालयों का संचालन सम्बंधित गांव में कुछ हीं दिनों तक नसीब हो सका।

Advertisements

बीते समय के साथ विभाग द्वारा उक्त नवसृजित विद्यालयों को दुसरे विद्यालयों में शिफ्ट किया जाने लगा है। मामले को लेकर बछवाड़ा के पुर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने मोर्चा खोल दिया है। श्री राय ने बताया कि सरकार एवं विभाग गहरी साजिश के तहत गरीब मोहल्ले के उक्त 6 विद्यालयों को सम्पन्न लोगों के मोहल्ले में शिफ्ट किया जा रहा है। विभाग के इस रवैये से दलित, पिछड़े, अल्संख्यक एवं गरीब मोहल्ले के नौनिहालों को सुलभ व सुगम शिक्षा मुहैया कराने की योजना बीच रास्ते में ही दम तोड़ चुकी है।

शिफ्ट किए जाने वाले विद्यालयों में प्रा. विद्यालय रतुल्लहपुर को म. विद्यालय शिबुटोल, प्रा. विद्यालय बालीटोल को म. विद्यालय हादीपुर, प्रा. विद्यालय रामकिशुन सुरो को म. विद्यालय सुरो, प्रा. विद्यालय चकदिलार एन.एच 28 को म. विद्यालय चकदिलार, प्रा. विद्यालय छोटखुंट चमथा उत्तरी को मध्य विद्यालय छोटखुंट में शिफ्ट किया गया है। इसके पुर्व भी प्रा. विद्यालय दास जी टारा, प्रा. विद्यालय राजापुर चमरटोली, प्रा. विद्यालय डोभिया, प्रा. विद्यालय फतेहा (युको बैंक समीप ) को दुसरे विद्यालयों में शिफ्ट किया जा चुका है।

पुर्व विधायक अवधेश राय ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि भुमीहीन एवं भवनहीन विद्यालयों के लिए जमीन एवं भवन का निर्माण कराते हुए संम्बंधित मोहल्लों में पुन: विद्यालय को वापिस कराया जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते अगर प्रशासन इस मामले में सकारात्मक पहल नहीं करती है तो सीपीआई छात्रों, अभिभावकों व पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर सडक़ पर उतरेगी। साथ हीं उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों से भी संघर्ष में सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here