Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur नीरज गैंद जय भारत मंच के होशियारपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त

नीरज गैंद जय भारत मंच के होशियारपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आरएसएस के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक जागरुकता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर काम कर रहे जय भारत मंच ने नई नियुक्तियां की हैं। जिसके तहत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा की सहमति एवं राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह की अनुशंसा से नीरज गैंद को होशियारपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisements

जय भारत मंच एक सरकारी संगठन न होकर राष्ट्रवादी, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है, जिसका कार्य इन महत्वपूर्ण विषयों पर सामाजिक जागरुकता पैदा करना है। इस मौके पर नीरज गैंद ने इस नियुक्ति के लिए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here