Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur मावां-धीयां दा सत्कार नहीं, महिलाओं के साथ छलावा कर रही है आप...

मावां-धीयां दा सत्कार नहीं, महिलाओं के साथ छलावा कर रही है आप सरकार : मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सचिव मीनू सेठी ने पंजाब सरकार की  “मावां-धीयां दा सत्कार” योजना को लेकर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं से हर माह आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन चार वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह वादा केवल चुनावी जुमला साबित हुआ है।

Advertisements

मीनू सेठी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के नेता अपने घरों और निजी स्थानों पर कैंप लगाकर महिलाओं को गुमराह करने और झूठे सपने दिखाने का काम कर रहे हैं। पंजाब की माताएं और बहनें अच्छी तरह जानती हैं कि चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में भगवंत मान सरकार पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भगवंत मान को वास्तव में पंजाब की माताओं और बहनों के मान-सम्मान तथा आर्थिक सशक्तिकरण की चिंता है, तो उन्हें केवल नई घोषणाएं करने के बजाय पिछले चार वर्षों की बकाया राशि भी महिलाओं के बैंक खातों में जमा करवानी चाहिए। तभी यह साबित होगा कि सरकार अपनी बात को लेकर गंभीर है और महिलाओं के प्रति उसकी नीयत साफ है।

मीनू सेठी ने कहा कि पंजाब की महिलाएं अब झूठे वादों और प्रचार के सहारे नहीं चलने वालीं। वे सरकार से जवाब मांग रही हैं कि चुनाव के समय किए गए वादों का हिसाब कब दिया जाएगा। भाजपा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी और सरकार को उसके वादों की याद दिलाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here