Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम में श्री बाला जी के...

मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम में श्री बाला जी के मंदिर का रखा नींव पत्थर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम, भरवाई रोड में श्री बाला जी के मंदिर का नींव पत्थर रखा गया। इस मौके पर महेश कंसल, प्रेम कंसल, माला कंसल, सिया कंसल, सुनील कुमार (बागड़ी) पुत्र पवन कुमार मानसा, रेखा गुप्ता, डॉल्सी, जय गुप्ता, अर्नव शर्मा, रेयांश आदि ने संयुक्त रुप से पूजन किया और नींव पत्थर रखते हुए सभी को देव कार्य की बधाई दी।

Advertisements

इस मौके पर प्रधान श्याम लाल ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से करवाया जाएगा तथा इस कार्य में उक्त परिवारों के अलावा शहर निवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वैष्णो धाम का कार्य भी काफी हद तक पूरा हो चुका है तथा सभी के सहयोग से अन्य समाज सेवी कार्य भी किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विजय कश्यप, दिनेश गुप्ता, अश्विनी शर्मा छोटा, कुलदीपक मल्होत्रा, महेंद्र पाल, हिमांशु शर्मा, अमित  गुप्ता, विपिन गुप्ता, विकास शर्मा, दविंदर काली, सुरेंद्र शर्मा, एवं सुमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here