
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी ने होशियारपुर नगर निगम चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार पार्टी ने शहर के 32 वार्डों से उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 2 से अंकुर भग्गा, 3 से भावना, 4 से जतिंदर सैनी, 5 से जसवीर कौर, 6 से अमिता सूद, 10 से पूजा रानी, 11 से बलजिंदर कौर बडवाल, 12 से नरिंदर कौर, 14 से अमरजीत सिंह, 15 से तबस्सुम खातून, 16 से गोबिंदर राय, 19 से रूचि शर्मा, 21 से मनप्रीत कौर, 22 से रोहित कुमार, 23 से अंजू, 24 से बलजिंदर (काला), 26 से अशोक कुमार, 27 से रजनी ठाकुर, 28 से केवल सिंह, 29 से सीमा देवी, 33 से अनीता कुमारी, 34 से तरुण कौशल, 35 से जसविंदर सिंह, 39 से नीरज बाला, 40 से सुरजीत चावला, 41 से गीतिका अरोड़ा, 44 से ईशान कुमार, 45 से निधि गर्ग, 46 से यशपाल सरधाना, 47 से संतोष कुमारी वशिष्ट, 49 से कमलजीत तथा 50 से सुनीता देवी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
भाजपा की ओर से जारी इस सूची के बाद नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न वार्डों में चुनावी माहौल बनने लगा है।












