Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur दूसरे दिन 23 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र, अब तक कुल 28...

दूसरे दिन 23 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र, अब तक कुल 28 हुए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के नामांकन के दूसरे दिन 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 28 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 25 जून 2026 तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

Advertisements

निकास कुमार ने बताया कि 26 जून को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 27 जून को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 5 जुलाई, 2026 (रविवार) को नगर निगम के 50 वार्डों में मतदान कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here