Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी: आशिका जैन

राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी: आशिका जैन

होशियारपुर (द स्टैलरन न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिले में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बैठक में स्वामित्व योजना, ईजी रजिस्ट्री, लंबित म्यूटेशन मामलों, मुसावी वैलिडेशन तथा जिला स्तर पर लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।

आशिका जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को राजस्व विभाग से संबंधित सेवाएं बिना किसी अनावश्यक देरी के उपलब्ध कराई जाएं तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकवंल सिंह, एसडीएम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here