
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जी.टी.यू.) पंजाब ने मिड-डे मील वर्करों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए पंजाब सरकार से उन्हें शीघ्र न्याय देने की मांग की है।जी.टी.यू. पंजाब की जिला इकाई होशियारपुर के जिला प्रधान प्रितपाल सिंह चौटाला और जिला महासचिव जसवीर तलवाड़ा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि मिड-डे मील वर्कर यूनियन द्वारा अपनी मांगों के समाधान के लिए 1 जुलाई 2026 से पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील तैयार न करने के ऐलान का यूनियन पूर्ण समर्थन करती है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार मिड-डे मील वर्करों को दिए जा रहे अत्यंत कम मानदेय में वृद्धि करे, उन पर न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू करे, चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए, ईएसआई और पीएफ की सुविधा लागू करे तथा वर्ष में दो बार वर्दी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी वर्षों से बेहद कम मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं, जो उनके साथ अन्याय है।

जी.टी.यू. पंजाब ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि यदि 1 जुलाई से मिड-डे मील सेवा प्रभावित होती है तो स्कूलों में भोजन तैयार करने और वितरित करने की उचित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए तथा इस कार्य का अतिरिक्त बोझ शिक्षकों पर न डाला जाए। यूनियन ने मिड-डे मील वर्करों के संघर्ष के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए सरकार से उनकी सभी जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।इस अवसर पर संजीव धूत, रजत महाजन, अमर सिंह, विकास शर्मा, सुनील शर्मा, वरिंदर विक्की, नरेंद्र अजनोहा, प्रिंस पलियाल गढ़दीवाल, परमजीत कातिब, जसविंदर बुल्लोवाल, सचिन कुमार, मनजीत सिंह, जसवंत सिंह, परस राम, बलविंदर टाक, सतीश कुमार, राज कुमार, नरेंद्र मंगल, राजेश अरोड़ा, जसवीर बोदल, राजेश कुमार,उमेश कुमार, अमरजीत सिंह, पवन कुमार, चमन लाल, रजिंदर ठाकुर , रणवीर सिंह, शाम सुंदर, अश्वनी राणा,सुभाष ठाकुर,सरबजीत सिंह, नरेश मिड्डा, निर्मल बध्धन और दविंदर मूणक सहित अन्य उपस्थित थे।












