Wednesday, October 7, 2026
Home Hoshiarpur बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए सरकार जमीनी स्तर पर चला रही...

बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए सरकार जमीनी स्तर पर चला रही अभियान: कुलदीप धामी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत कीर्ति नगर में शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के सहयोग से पोलियो बूथ लगाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक बूंदें पिलाई गईं। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की बूंदें अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है और सभी को इस जनहित अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर गगनदीप सैनी, कंचन, गुबख्श कौर, किस्मतदीप कौर, खुशी, आंचल, कुलदीप कुमार, संजु देवी व खुशपिंदर कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here