
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने हेतु एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को पोलियो ड्रॉप्स के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने आसपास रहने वाले सभी अभिभावकों को इस अभियान के प्रति जागरूक करे और 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाए। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य करती रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि परिषद के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक परिवारों तक पहुँचकर पल्स पोलियो अभियान का संदेश दें तथा अभिभावकों को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करें। सामूहिक प्रयासों से ही पोलियो-मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर सचिव रजिंद्र मोदगिल ने कहा कि पोलियो अनुमूलन अभियान को सफल बनाने में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी अपील की कि वह भी इस मे सहयोग करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। क्योंकि भारत विकास परिषद द्वारा चलाया जा रहा यह जागरूकता अभियान अधिक से अधिक अभिभावकों तक संदेश पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इस अवसर पर दविंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा, नरूला, मदन लाल महाजन, जगदीश अग्रवाल, अमरजीत शर्मा, विनोद पसान, प्रवीन खुराना, एच. के. नकड़ा, रमन बब्बर, प्रथम नरूला व अन्य उपस्थित थे।











