Sunday, October 4, 2026
Home Crime Hoshiarpur: शिवालिक एनक्लेव में दिन दिहाड़े लूट, गेट फांदकर ललिता वर्मा के...

Hoshiarpur: शिवालिक एनक्लेव में दिन दिहाड़े लूट, गेट फांदकर ललिता वर्मा के दो अंगुठियां और टॉपस लूटकर दो लुटेरे फरार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के शिवालिक एनक्लेव में दिन-दिहाड़े दो लुटेरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए उसके भीतर घुसकर घर में बैठी महिला को तेजधार हथियारों के बल पर डरा धमकाकर उससे सोने की अंगुठियां और कान की बालियां लूट ली और फरार हो गए। पीड़िता ललिता वर्मा ने बताया कि वह घर में अकेली थी तथा घर का काम कर रही थी।

Advertisements

दो लुटेरे घर का गेट फांदकर घर के भीतर घुसे और उसे दारत मारकर हमला करके मारने की कोशिश की। इसके बाद लुटेरे उसके हाथ में पहनी दो अंगुठियां और कान के टॉपस लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पूर्व पार्षद रजनी डडवाल व उनके पति रमेश डडवाल तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरु कर दी थी।

पूर्व पार्षद रजनी डडवाल ने कहा कि आप सरकार के राज में कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। चोर-लुटेरे बेखौफ अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त कर रहे हैं। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से अपील की कि शहर निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात के साथ-साथ दिन में भी गश्त बढ़ाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here