
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बैकफिंको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार की मावं-धीयां सत्कार योजना के तहत पंजीकरण कर चुकी महिलाओं के बैंक खातों में आज से पहली किश्त आ गई है। उन्होंनें कहा कि इस आर्थिक सहायता से महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और सरकार की यह पहले उनके लिए राहत साबित होगी। संदीप सैनी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहयोग देना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं लागू कर रही है। इस योजना से हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।












