
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित स्थानीय जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के लिए गर्व और खुशी का अवसर है कि स्कूल के दो एन सी सी कैडेट निश्चय सिंह तथा नकुल जमवाल का चयन प्रतिष्ठित थल सेना फायरिंग कैंप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से स्कूल, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का वातावरण है। एन सी सी के ए एन ओ गुरमीत सिंह ने बताया कि 12वीं पंजाब एन सी सी बटालियन होशियारपुर और जालंधर गु्रप में नकुल जामवाल और निश्चय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान थल सेना शूटिंग मुकाबलों में पक्का किया तथा विगत जून महीने में अलग अलग मुकाबलों व कैंप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित कैंप में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब ये दोनों कैडेट जुलाई में एनसीसी सेंटर रोपड में होने वाले कैंप में भाग लेंगे जिसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के पृतिभागी भाग लेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्या संगीता निस्तेंद्र जी ने दोनों कैडेटों को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।” वासल एजुकेशन के सी ई ओ राघव वासल जी ने अपने संदेश में कहा, “वासल एजुकेशन सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। शिक्षा के साथ–साथ नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास हमारी प्राथमिकता है। इन दोनों कैडेटों की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”
वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने दोनों कैडेटों को शुभकामनाएं व शुभाशीर्वाद देते हुए उन्हें आगामी मुकाबलों की मंगलकामनाएं प्रदान की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम भविष्य में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के मंचों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”












