Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur रमेश ठाकुर, शिव शंकर व चिंटू हंस की सदस्यता रद्द, भाजपा हाईकमांड...

रमेश ठाकुर, शिव शंकर व चिंटू हंस की सदस्यता रद्द, भाजपा हाईकमांड ने की कार्यवाही

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी में अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण वार्ड नं. 3 से रमेश ठाकुर, वार्ड 15 से शिव शंकर तथा वार्ड 43 से चिंटू हंस की भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।

Advertisements

साथ ही, उक्त तीनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भारतीय जनता पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here