Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur आप उम्मीदवार रामेश्वर दयाल पर फर्जी वोट बनाने के आरोप, सदस्यता रद्द...

आप उम्मीदवार रामेश्वर दयाल पर फर्जी वोट बनाने के आरोप, सदस्यता रद्द और कार्यवाही की मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल के एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें कोर कमेटी सदस्य कमल चेतली, लुधियाना निर्वाचन क्षेत्र नॉर्थ के हलका प्रभारी आरडी शर्मा और विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर के हलका प्रभारी संजीव तलवार शामिल थे, ने डिप्टी कमिश्नर-कम-मुख्य निर्वाचन अधिकारी, होशियारपुर को एक लिखित शिकायत सौंपी। इस शिकायत में होशियारपुर के हलका विधायक के सगे भाई, आम आदमी पार्टी (AAP) के वार्ड नंबर-34 से मौजूदा उम्मीदवार और पूर्व एमसी राजेश्वर दयाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Advertisements

शिकायतकर्ता संजीव तलवार ने आरोप लगाया है कि राजेश्वर दयाल (पुत्र कुंभकर्ण दास, निवासी कृष्णा नगर) ने चुनाव आयोग को गुमराह करके और गलत जानकारी देकर अपनी दो-दो फर्जी वोटें बनवाई हुई हैं। चुनाव आयोग द्वारा साल 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए जारी सूची के अनुसार, वार्ड नंबर-34 में

राजेश्वर दयाल की दो वोटें दर्ज हैं:
वार्ड नंबर-34, बूथ नंबर-91, क्रम संख्या-944 (एपिक नंबर: REW1495191), मकान नंबर-156।
वार्ड नंबर-34, बूथ नंबर-92, क्रम संख्या-194 (एपिक नंबर: REW1020866), मकान नंबर-156।
इसी तरह, साल 2024 के चुनावों के दौरान भी उक्त व्यक्ति की तत्कालीन वार्ड नंबर-6 (अब वार्ड नंबर-34) के बूथ नंबर-14 में दो वोटें (क्रम संख्या 18 और क्रम संख्या 756) दर्ज थीं।

अकाली दल की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत में साफ किया है कि राजेश्वर दयाल ने चुनावों में नाजायज फायदा उठाने के लिए जानबूझकर चुनाव आयोग को गलत हलफनामा (अफेडेविट) दिया है, जो कि पंजाब इलेक्शन रूल्स 1994 का सीधा उल्लंघन है और संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग है। शिरोमणि अकाली दल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि इन तथ्यों के आधार पर राजेश्वर दयाल के खिलाफ तुरंत उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाए और वार्ड नंबर-34 से उनकी चुनाव लड़ने की मान्यता को तुरंत रद्द किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here