Friday, November 6, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार सहकारी समितियों पर पंजीकरण की फीस जल्द वापिस लें: सहकार...

पंजाब सरकार सहकारी समितियों पर पंजीकरण की फीस जल्द वापिस लें: सहकार भारती पंजाब

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब मे बड़ी फीस से सहकारिता क्षेत्र मे भारी नुकसान हो रहा है। सहकार भारती पंजाब ने पंजाब सरकार से मांग की है कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए स्वयं सहायता समूह सभाये अधिनियम 2006 के तहत पंजाब सरकार 25 सितम्बर 2025 की अधिसूचना को पंजीकरण की बढ़ाई गई फीस पांच लाख जल्द वापिस लें। सहकार भारती की तरफ से चेतन सूद ने कहा कि भारी फीस से आर्थिक रूप से कमजोर युवा बेरोजगार विशेष कर ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते बंद हो गए है और युवा विदेशों में पलायन कर रहे है। उन्होंनें आगे कहा कि युवाओं को रोजगार न मिलने से अर्थव्यवस्था भी ख़राब होगी।

Advertisements

यूनियन ने कहा कि पांच लाख बढ़ी हुई फीस सहकारिता उदेश्य के मूल भावना को भी ख़राब करता है इतनी अधिक फीस से नई समितिया बनना असंभव है। उन्होंने कहा कि  युवाओं को सिमित अवसर मिलेंगे जिससे व सामजिक बुराइयों की ओर बढ़ेगें। उन्होंनें आगे कहा कि बड़ी फीस सहकारिता के बुनियादी सिद्धांतो के खिलाफ है। सहकार भारती पंजाब ने मांग की है कि जल्द से जल्द बढ़ाई गई सरकारी फीस को वापिस लिया जाए। जिससे युवाओं को सहकारी समितियों के माध्यम से हज़ारों रोजगार मिल सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here