Thursday, October 22, 2026
Home National कोटद्वार में वाहन पर गिरा भारी बोल्डर, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद

कोटद्वार में वाहन पर गिरा भारी बोल्डर, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास भारी बोल्डर एक सब्जी के एक वाहन पर गिर गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में जानी नुकसान से बचावा रहा। हादसा होते ही चालक सहित लोग वाहन छोड़कर भागे। वहीं देवप्रयाग मार्ग पर डिग्री कॉलेज गदेरे में फिर मलबा आ गया। दुधारखाल मार्ग पर भी हाईवे का मलबा आने से सड़के बंद हैं। जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है।

Advertisements

रुद्रप्रयाग जनपद में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को खांकरा और सिरोहबगड़ के बीच पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। लगातार बारिश के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here