Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur स्वर्णकार संघ ने नवनिर्वाचित पार्षद अजय वर्मा को किया सम्मानित

स्वर्णकार संघ ने नवनिर्वाचित पार्षद अजय वर्मा को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वर्णकार संघ के सदस्य अजय वर्मा के पार्षद बनने पर संघ की तरफ से एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान सुशील पडियाल के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर व एनआरआई राकेश वर्मा ने अजय वर्मा को सम्मानित करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि बड़े खुशी की बात है कि उनका स्वर्णकार भाई जनसेवक के रुप में चुना गया है तथा उन्हें पूरी उम्मीद है कि अजय वर्मा वार्ड के विकास के साथ-साथ शहर की बेहतरी के लिए हाउस में आवाज हुलंद करेगा।

Advertisements

इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए अजय वर्मा ने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे। इस मौके पर स्वर्णकार मिंटू कौशल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here