Tuesday, October 27, 2026
Home National सिलक्यारा सुरंग में हादसा, पत्थर गिरने से मजदूर की मौत

सिलक्यारा सुरंग में हादसा, पत्थर गिरने से मजदूर की मौत

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग के अंदर एक बड़ा पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी  प्रशांत आर्य ने  बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सुरंग के अंदर लगाया जा रहा पत्थर अचानक गिर गया।

Advertisements

डीएम ने बताया कि मजदूर झारखंड का रहने वाला था। पत्थर उसकी गर्दन के पिछले हिस्से पर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) ने घटना की जानकारी जुटाने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। आर्य ने कहा, “इस मामले में मलबा धंसने या मजदूरों के फंसने जैसी कोई स्थिति नहीं है।” प्रशासन के अनुसार, उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) की रिपोर्ट मिलने के बाद घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी सांझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here