
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर में रथयात्रा निकाली गई है जिसमें हिंदु समुदाय के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया है। पाकिस्तान में कोई हिंदू त्योहार मनाना दुर्लभ घटना लगती है। कराची की सड़क पर जब रथयात्रा निकाली गई तो सड़क से गुजरने वाले लोग इसे निहारते नजर आए। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के भक्तों के हाथ में पाकिस्तान का झंडा भी लहरा रहा था।

भगवान के भक्त सड़कों पर नाच रहे थे और हरे कृष्णा का भजन गा रहे थे। कराची की सड़कों पर लोगों के मन में भारी उत्साह देखा जा रहा था। इस वीडियो को हिमेश चौहान ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोग कई ऐतिहासिक मंदिरों में अपनी धार्मिक परंपराओं और त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं।












