
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के वेलकम इलाके में करीब छह लोगों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी चलाई गई। जिस कारण फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों समेत कुल चार लोगों की गोली लगी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें तड़के तीन बजकर दो मिनट पर पीसीआर कॉल पर जानकारी मिली कि वेलकम के शैतान चौंक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की है जिसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि करीब एक दर्जन गोलियां चलाई गईं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक गोलीबारी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।













