
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से बनाए गए ब्राह्मण भलाई बोर्ड के हलका स्तर पर चेयरमैनों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसके तहत हलका होशियारपुर से रिटायर्ड लेक्चरर कृष्ण गोपाल मोदगिल (के.जी) को चेयरमैन बनाया गया है।

चेयरमैन बनाए जाने पर के.जी ने विधायक ब्रमशंकर जिम्पा के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एवं आम आदमी पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी व सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी मेहनत एवं निष्ठा से निभाएंगे।
गौरतलब है कि के.जी ने हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की जीत में महत्वपूर्ण योगदान डाला था तथा उनकी सेवाओं को देखते हुए विधायक ब्रमशंकर जिम्पा की सिफारिश पर उन्हें इस पद से नवाजा गया है। श्री के.जी का कहा कि ब्राह्मणों की भलाई के लिए सरकार से बनता मान सम्मान दिलाया जाएगा और सरकारी योजनाओं के लाभपात्रियों तक लाभ पहुंचे इसे भी यकीनी बनाया जाएगा।












