
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भूमि शर्मा के शानदार 55 रन व आरुशी ठाकुर की 5 विकेट की बदौलत होशियारपुर ने जिला फतेहगढ़ की टीम को 72 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही अंतर जिला वोमैन अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामैंट के 50-50 ओवर के मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। होशियारपुर की टीम ने ओर से अपनी पारी में 5- ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जिसमें भूमिका शर्मा ने 55, अन्नय ठाकुर ने 25, आरुशी ठाकुर ने 12 तथा मनप्रीत सिंह ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। फतेहगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए माही ने 4, पूनम तथा जसरीत ने 2-2 विकेट लिए।

50 ओवर में जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी फतेहगढ़ की टीम आरुशी ठाकुर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत 32.5 ओवर में 84 रन ही बना पाई। इसमें इशमन कौर ने 30 व वैभवलीन ने 28 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आरुषी ने 18 रन देकर 5 विकेट, आस्था शर्मा ने 17 रन दोकर 2 विकोट, कप्तान सुरभि व मनप्रीत सिंह ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने इस जीत के साथ ही अपने पूल में प्रथम स्थान के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम की जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर जोगराज, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा, मनोज ओहरी, साहब दयाल, अरविंद सूद के अलावा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी।
होशियारपुर टीम की इस बड़ी जीत पर टीम व जिला वूमैन कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी, टीम ट्रेनर कुलदीप धामी, जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक शर्मा, प्रवीन शिंटू, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा आदि ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि टीम अगले मैचों में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर टीम का क्वार्टर फाइनल मैच 1 अगस्त को अमृतसर टीम के साथ खेला जाएगा।












