
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। ‘सरबत दा भला’ ट्रस्ट के मुख्य मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ एस पी सिंह ओबरॉय जी के दिशा निर्देशन में होशियारपुर इकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी एवं सचिव अवतार सिंह द्वारा इकाई के अन्य पदाधिकारियों लेफ्टिनेंट जनरल जे एस ढिल्लों, जगमीत सिंह सेठी, संजीव अरोड़ा , मनजीत सिंह जंडा, राकेश भार्गव, गुरप्रीत सिंह, मीनाक्षी शारदा के साथ बेटी सिमरन को एयरोस्पेस के छठे सेमेस्टर की फीस का चेक दिया गया। इस मौके प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी ने बताया कि मुकेरियां के नजदीक गांव अटल गढ़ के अशोक कुमार एवं मीनू की बेटी सिमरन को उसके घर के हालातों को मुख्य रखते हुए एयरोस्पेस की पढ़ाई के लिए पिछले समय से फीस की अदायगी के लिए पूरी सहायता की जा रही है। सिमरन की माता ने बताया कि सिमरन के कोयंबटूर होने के कारण आज यह फीस का चेक उन द्वारा लिया जा रहा है।

साहनी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा के अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। जिनमें मुख्यतया जरूरतमंदों को मासिक पेंशनों के साथ-साथ गुरुद्वारा कलगीधर नजदीक रोशन मैदान होशियारपुर में लैबोरेट्री खोली गई है जहां नाम मात्र शुल्क से सभी बीमारियों के टेस्ट ऑटोमेटिक मशीन से योग्य स्टाफ द्वारा किए जा रहे हैं । श्री वैष्णो धाम, मैया जी असीं नौकर तेरे, चिंतपूर्णी मार्ग होशियारपुर में ट्रस्ट द्वारा मुफ्त सिलाई कटाई सेंटर खोला गया है। जहां पास हुए शिक्षार्थियों को आईएसओ 9001: 2015 सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ट्रस्ट के ज्वाइंट सचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा नारद हस्पताल होशियारपुर में डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं ।
जहां नाममात्र शुल्क से जरूरतमंदों का डायलिसिस किया जाता है। आज्ञा पाल सिंह साहनी द्वारा जल एवं पर्यावरण बचाओ मुहिम को शुरू करने संबंधी रखे प्रस्ताव को ध्वनिमत से पास किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल जे एस ढिल्लों ने इस प्रयास को घर-घर पहुंचाने संबंधी विचार रखे। राकेश भार्गव ने कहा कि आज लगभग सभी घरों में आरओ सिस्टम लगे हुए हैं जिनसे बहुत ज्यादा पानी की बर्बादी हो रही है, जो कि बहुत ज्यादा चिंता का विषय है। यदि हमने आज पानी और पर्यावरण को नहीं बचाया तो आने वाली पीढ़ियां हमें कदापि माफ नहीं करेंगी। जगमीत सिंह सेठी ने पावर बायलिंग वाले आर ओ घरों में लगाने संबंधी विचार प्रस्तुत किया। जिसका मनजीत सिंह झंडा एवं मास्टर गुरप्रीत सिंह ने पूरी तरह से अनुमोदन किया। इस मौके उपस्थित मीनाक्षी शारदा ने भी कहा कि वह अपने स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस जल एवं पर्यावरण बचाओ मुहिम से जुड़ने का भरपूर प्रयास करेंगी।












