Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी स्कूल में उधम सिंह जी का शहीदी दिवस मनाया गया

एसएवी स्कूल में उधम सिंह जी का शहीदी दिवस मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार और स्कूल की डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु को अध्यक्षता में उधम सिंह जी का शहीदी दिवस मनाया गया। सुबह की विशेष प्रार्थना सभा में दसवीं कक्षा की विद्यार्थी दिव्यांशी ने अपने भाषण में कहा कि उधम सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और क्रांतिकारी थे। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड का बदला लेने के लिए लंदन जाकर पंजाब के गवर्नर जनरल माइकल ओ’ ड्वायर को गोली मारी थी।पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी हरफते सिंह ने देशभक्ति पर कविता का गायन किया।

Advertisements

स्कूल प्रधान जीवन जैन ने अपने भेजे गए संदेश में कहा कि उधम सिंह जलियांवाला बाग नरसंहार के चश्मदीद थे। उस दिन की मिट्टी हाथ में लेकर उन्होंने बदला लेने की कसम खाई थी। 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में उन्होंने माइकल ओ’डायर को मारकर अपना वादा पूरा किया। सेक्रेटरी माणिक जैन ने कहा कि उधम सिंह जी ने हमें सिखाया कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने 21 साल इंतजार किया, पर अपना वादा नहीं भूले। आज हमें भी अपने देश के लिए कुछ अच्छा करना है।

कैशियर साहिल जैन जी ने कहा कि शहीद उधम सिंह भारत के महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड का बदला लेकर यह साबित किया कि देशभक्त कभी हार नहीं मानते। इस मौके पर डीन सुनीता दुग्गल, प्रिंसिपल मनु वालिया ने शहीद उधम सिंह जी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। स्कूल ने बच्चों को ये भी बताया कि उधम सिंह के बलिदान की वजह से ही आज हम आजाद हैं। इसलिए हमें अपने शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here