Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur शहीदों के नाम पर सत्ता आसीन होने वाली सरकारें उनके बलिदान और...

शहीदों के नाम पर सत्ता आसीन होने वाली सरकारें उनके बलिदान और यादों को ताजा रखना भूलीः एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद ऊधम सिंह जी के 87वें शहीदी दिवस के मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने साथियों सहित शहीद ऊधम सिंह मार्किट पहुंचकर शहीद के बुत पर फूल मालाएं पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद ऊधम सिंह जी ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। उन्होंने जनरल डायर को मारकर जलियांवालाबाग के शहीदों का बदला लिया था। उन्होंने कहा कि शहीदों के दिन हम बहुत श्रद्धा के साथ मनाते हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को यह एहसास हो सके कि आज जो हम आजादी का आनंद मान रहे हैं वह इन शहीदों की बदौलत है।

Advertisements

नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयपमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने साथियों सहित शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर भेंट की श्रद्धांजलि

इन शहीदों ने अपने न तो अपना परिवार देखा और न ही अपने जीवन के बारे में सोचा. बल्कि उन्होंने अपना जीवन देश पर अर्पित कर दिया। जिसकी बदौलत आज हम स्वतंत्रता से रह रहे हैं। एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि जिस समय देखते हैं कि हमारे जो शहीद हैं उनके प्रति हमारा समाज उनके प्रति उदासीनता का भाव रखते हैं। क्योंकि, सरकारों ने शहीदों का नारा देकर अपना राजपाठ लिया था, लेकिन शहीदों की सोच पर कोई ध्यान नहीं दे रहीं। 2021 को यह बुत स्थापित किया गया था। परन्तु सरकार व प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते यह स्थान शराबियों की पसंदीदा जगह बन चुका है तथा मौके पर बिखरी गंदगी एवं शराब की बोतलें इसकी सच्चाई को बयान करने के लिए काफी हैं। इतना ही नहीं देखरेख की कमी के चलते शहीद के बुत के समीप जाने के लिए बनाई गई सीढ़ियों की रेलिंग तक चोरों द्वारा तोड़कर चोरी कर ली गई है। सरकार एवं प्रशासन को इन चीजों की तरफ ध्यान देना चाहिए।

क्योंकि, यह बुत मिनी सचिवालय के सामने है। उन्होंने कहा कि शहीदों की यादों को ताजा रखा जाए व जहां भी शहीदों के बुत लगेंगे उस स्थान को साफ सुथरा रखा जाए, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद एडवोकेट लवकेश ओहरी, पूर्व शहरी कांग्रेस प्रधान मुकेश डावर, अशोक चौधरी, रामपाल शर्मा, अनिल मठारु, सौरव जैन, नवदीप ओहरी, सतिंदर शर्मा, बलविंदर सैनी, मोहित अरोड़ा व नन्हें मास्टर अथर्व वेद डोगरा ने भी शहीद ऊधम सिंह की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here