Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा ने शहीद ऊधम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित

भाजपा ने शहीद ऊधम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भारतीय जनता पार्टी, होशियारपुर द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश बाबा के नेतृत्व में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत माता के अमर सपूत शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के निर्दोष शहीदों का बदला लेकर देशभक्ति, साहस और आत्मसम्मान का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका बलिदान देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। भारत सरकार भी समय-समय पर उनके योगदान को नमन करती रही है।

Advertisements

जिला भाजपा, होशियारपुर ने सभी नागरिकों से शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला भाजपा के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व महापौर शिव सूद, विजय पठानिया, सुरिंदर भट्टी, सुरेश भाटिया विनोद परमार, रमेश ठाकुर, अश्विनी गेंद , राज कुमार, सुखवीर सिंह, यशपाल शर्मा, नरेंद्र बब्बू, अमरजीत सिंह लाड़ी, अवतार सिंह कांग, रणजीत सिंह , दिलबाग सिद्धू, कुरबान, जसविंदर कुमार, दर्शन सिंह सिद्धू, केवल सिंह, सन्नी शर्मा , अखिल सूद , कविता परमार, सुनीता देवी, सीमा देवी, रेणु आदिया, बलजिंदर कौर, रोहित कुमार, तरुण कौशल,उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here