Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur मिनज़र मेला 2026: फुटबॉल प्रतियोगिता में Revolution Club Hoshiarpur की टीम बनी...

मिनज़र मेला 2026: फुटबॉल प्रतियोगिता में Revolution Club Hoshiarpur की टीम बनी विजेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब Revolution Club Hoshiarpur की टीम ने प्रधान कमल भार्गव के मार्गदर्शन में खेलते हुए चंबा हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले मिनज़र मेला 2026 फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुशासन, बेहतरीन तालमेल और जुझारू खेल का परिचय दिया तथा फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

Advertisements

क्लब की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन और क्लब के प्रधान कमल भार्गव के नेतृत्व को दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में क्लब लगातार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

विजेता बनने के बाद खिलाड़ियों को ट्रॉफी और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, गणमान्य व्यक्तियों और समर्थकों ने पूरी टीम को बधाई दी तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रधान कमल भार्गव ने कहा कि यह जीत पूरे क्लब परिवार की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी Revolution Club Hoshiarpur खेल जगत में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ता रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here