Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur 33% सब्सिडी पर सरसों एवं मूंगफली से तेल निकालने वाले यूनिट के...

33% सब्सिडी पर सरसों एवं मूंगफली से तेल निकालने वाले यूनिट के लिए आवेदन आमंत्रित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला होशियारपुर द्वारा एन.एम.ई.ओ.-ओ.एस. योजना के तहत सरसों एवं मूंगफली से तेल निकालने के लिए ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए पात्र संस्थाओं से 8 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि योजना की शर्तों के अनुसार जिले की कोई भी फार्म प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ), सहकारी संस्था, सरकारी अथवा गैर-सरकारी उद्योग, निगम या पहले से स्थापित तिलहन प्रसंस्करण इकाई इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती है। चयनित इकाइयों को परियोजना लागत पर 33 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकतम 9.90 लाख रुपए प्रति यूनिट तक प्रदान की जाएगी। डॉ. संधू ने बताया कि जिले में सरसों और मूंगफली से तेल निकालने के लिए कुल दो ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 8 अगस्त तक मुख्य कृषि अधिकारी, होशियारपुर के कार्यालय में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यदि निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो चयन का अंतिम निर्णय ऑयलसीड्स मिशन के तहत गठित जिला कार्यकारी कमेटी की ओर से लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 8 अगस्त के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए पात्र संस्थाएं समय सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here