
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला में आयोजित सब-जूनियर कुराश स्टेट चैम्पियनशिप पटियाला में कुराश एसोसिएशन होशियारपुर के बच्चों ने हिस्सा लिया और चैम्पियनशिप में होशियारपुर का नाम रोशन करते हुए कई मेडल जीतकर एसोसिएशन की झोली में डाले। कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने सभी बच्चों को बधाई दी और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। इस मौके पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विशाल शर्मा ने भी बच्चों और कोच श्री हरि को बहुत-बहुत मुबारकबाद दी।

इस प्रतियोगिता में केशव हरि, जैविक शर्मा, एकमजोत, माधव हरी, विरोनिका और युवराज ठाकुर ने गोल्ड मेडल, गुरशरण सिंह, पारस शर्मा, रूहानी राणा, आहिता ओहरी, लक्ष्य शर्मा ने सिल्वर मेडल और सरगुण कौर, समदीप सिंह, भाविका कौर, सिदकवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस मौके पर अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी विशाल शर्मा, अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी नवजोत चैना, कोच श्री हरि, जतिंदर हांडा, जगमोहन कैंथ और अजय शर्मा मौजूद थे।











