
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यों के अंतर्गत राम भवन चाँद नगर बहादुरपुर में विशेष राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में संजीव सिंगला द्वारा अपने पौत्र त्रिओम सिंगला के जन्मदिन पर 15 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी गीता सिंगला और पुत्रवधु तानिया भी उपस्थित थी । समारोह में सबसे पहले प्रधान हरीश सैनी द्वारा मंडल द्वारा कि जा रही भिन्न-भिन्न समाजिक और धार्मिक गतिविधियों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन पर या और शुभ कार्य पर बच्चों को साथ लेकर समाज की सेवा करने से उनमें भी सेवा की भावना पैदा होती है और बड़े हो कर जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आते हैं। उन्होने विश्वास दिलाया कि उनका परिवार हर समय मंडल को सहयोग देता रहेगा।

इस मौके पर मंडल की ओर से महामंत्री महिन्द्रपाल गुप्ता, सुरेन्द्र ओहरी, अश्विनी चोपड़ा, सुनील प्रिय, तिलक राज वर्मा, जे.के.शर्मा, सुरेन्द्र लक्की, रमन वर्मा, एस.पी.गौतम, मास्टर निहाल चन्द, बलदेव सिंह, रमन खन्ना, विपन गुप्ता, सोम नाथ, महेश कुमार मोनू आदि उपस्थित थे।











