Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur अज्जोवाल स्कूल में मनाई तीज, पंजाबी संस्कृति को संभाल कर रखने का...

अज्जोवाल स्कूल में मनाई तीज, पंजाबी संस्कृति को संभाल कर रखने का दिया संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हर साल की तरह इस साल भी सरकारी सीनीअर सैकंडरी स्कूल अज्जोवाल की महिला स्टाफ मैंबरों ने तीज़ का त्योहार पूरे उत्साह व पारंपरिक रीति-रिवाजों व पंजाबी संस्कृति के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि रिटायर्ड स्टाफ सदस्यों को भी खास तौर पर बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पंजाबी लोकगीतों, गिद्दे व पारंपरिक परिधानों के जरिए तीज़ का त्योहार मनाया व खुशियां बांटी। स्टाफ सदस्यों ने कहा कि आज के समय में कई त्योहार अपनी असली पहचान से दूर होते जा रहे हैं। जबकि तीज़ का त्योहार पारिवारिक व सामाजिक मेलजोल के साथ मनाया जाता रहा है।

Advertisements

हमें अपने बच्चों को भी पंजाबी संस्कृति, लोक रीति-रिवाजों व त्योहारों के असली महत्व से अवगत कराना चाहिए। ऐसा करने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी विरासत सुरक्षित रखें। इस कार्यक्रम में सुखराज कौर, मोनिका, संगीता सैनी, मनजीत कौर, गुरदीप कौर, अमनीत कौर, अमनदीप कौर, देवकी आदि मौजूद थे। कुलजीत कौर, काजल, रजनीश, नीरज सलारिया, राजिंदर कौर, हरमीत कौर, सुकृति, अर्चना, अंजलि गुरलीन कौर, मोनिका धीमान, शमिंदर कौर, विक्रमजीत कौर, अदिति आदि खास तौर पर शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here