Thursday, October 15, 2026
Home National 15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के लगाए पोस्टर

15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के लगाए पोस्टर

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)  से पहले आतंकवादी खतरों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा इकाइयां भी अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों पर इंडियन मुजाहिदीन, अल कायदा और खालिस्तानी आतंकियों की फोटो हैं। इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल, अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान, मोहम्मद उमर और सैयद मोहम्मद अर्शियान दिखाई दे रहे हैं।

Advertisements

मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के रंजीत सिंह उर्फ नीता, परमजीत सिंह पम्मा, ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (BKI) के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर व  गुरमीत सिंह बग्गा के नाम शामिल हैं। पोस्टर में पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इनमें से किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पोस्टर पर सूचना देने के लिए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 भी दिया गया है। पुलिस ने पहचान या ठिकाने की जानकारी देने वालों को इनाम देने और उनका नाम गुप्त रखने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here