Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur आज़ाद देश की मानसिकता को गुलाम बनाने की तैयारी: मास्टर कुलविंदर जंडा

आज़ाद देश की मानसिकता को गुलाम बनाने की तैयारी: मास्टर कुलविंदर जंडा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। “भारत एक आज़ाद देश है, लेकिन हमारी कुछ गलतियों के कारण कुछ ताकतें हमें मानसिक रूप से गुलाम बना रही हैं। इसका सबसे अधिक बुरा प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है।” इन बातों का प्रकटावा सभ्याचार संभाल सोसायटी के अध्यक्ष मास्टर कुलविंदर जंडा ने किया। वह सोसायटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस को समर्पित “सोशल मीडिया का उपयोग: आज़ादी या गुलामी” विषय पर गांव बसी गुलाम हुसैन के सरकारी हाई स्कूल में करवाई गई प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे।

Advertisements

मास्टर जंडा ने कहा कि सोशल मीडिया आज के युग में एक बहुत ही उपयोगी साधन साबित हो सकता है, लेकिन इस पर परोसी जा रही गलत सामग्री और खेल बच्चों के मानसिक विकास को रोक रहे हैं। समारोह के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज संजीव तलवाड़ ने कहा कि सोसायटी द्वारा बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए स्वतंत्रता दिवस तथा अन्य ऐतिहासिक दिनों पर ऐसे कार्यक्रम करवाना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे दिनों को अब आज़ादी को बनाए रखने के संकल्प के रूप में मनाना चाहिए। तिरंगे की शान इसी में है कि भारत का भविष्य, यानी आज के बच्चे, सही मायने में आज़ादी के महत्व को समझें।

इस अवसर पर करवाई गई भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों जूनियर ग्रुप:
प्रथम स्थान: लवप्रीत कुमार
द्वितीय स्थान: कनिष्का
तृतीय स्थान: नितिका
सीनियर ग्रुप:
प्रथम स्थान: आरूशी
द्वितीय स्थान: गीतांजलि
तृतीय स्थान: हरमन कुमारी को सोसायटी की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल के मुख्य अध्यापक हरीश शर्मा ने सोसायटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय-समय पर दी जाने वाली यह सहायता बच्चों का भविष्य बनाने में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर विद्यार्थी कोऑर्डिनेटर प्रीति, डॉ. (प्रिंसिपल) धर्मपाल साहिल, मोहन लाल कलसी, संदीप शर्मा, सुखजीत सिंह, हरबंस सिंह कमल, संदीप कुमार थापर, संतोष सिंह औजला, हरदीप सिंह, स्कूल का समस्त स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here