Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा- राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा...

हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा- राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा पंजाब: मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा प्रदेश सचिव मीनू सेठी ने देशवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव सेठी द्वारा महिलाओं को तिंरगा झंडे वितरित किए गए। सेठी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। मीनू सेठी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को तिरंगे झंडे वितरित किए जाएंगे तथा प्रत्येक परिवार को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़े और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा “हर घर तिरंगा” अभियान देश के करोड़ों नागरिकों को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। प्रत्येक घर पर लहराता तिरंगा देश के प्रति सम्मान और हमारे वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने का प्रतीक है।
मीनू सेठी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लें, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के संकल्प को साकार करें।इस मौके पूर्व पार्षद नरिंदर कौर,त्रिशला शर्मा, बिंदु सूद,हेमलता, प्रीति सूद,,संतोष वशिष्ठ,अमिता सूद,शेफाली भाटिया,किरण सैनी,अर्चना वर्मा,मनप्रीत कौर,मीना कुमारी,अंजना शर्मा, अग्रिमा,गुरदेव कौर,नीरू,सुमन,रेनू बाला,राज,बलविन्द्र कौर,सुखजिंदर कौर,रजनी मरवाहा,आशा जैकब,संतोष कुमारी, जाह्नवी सेठी आदि उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here