Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur डा. अजय राणा बने एसडी कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षा विद व समाजसेवी...

डा. अजय राणा बने एसडी कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षा विद व समाजसेवी संजीव कुमार ने दी शुभकामनाएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी. कॉलेज, होशियारपुर के नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार राणा ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने अकादमिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया।

Advertisements

समाजसेवी एवं शिक्षाविद् संजीव कुमार ने डॉ. अजय कुमार राणा से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संजीव कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राणा का समृद्ध शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव एस.डी. कॉलेज की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

डॉ. अजय कुमार राणा को एलएलआरएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, धुड़ीके, मोगा में अध्यापन एवं शोध का लगभग 20 वर्षों का अनुभव है। अपने शैक्षणिक करियर के दौरान उन्होंने एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देने के साथ-साथ वाइस प्रिंसिपल, कार्यवाहक प्रिंसिपल, बर्सर तथा आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पीएच.डी. की है और अकादमिक शोध में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुलाकात के दौरान डॉ. राणा ने कहा कि एस.डी. कॉलेज की अकादमिक पहचान को और मजबूत करना तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान में शोध, नवाचार और आधुनिक शिक्षण-पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

संजीव कुमार ने डॉ. राणा के शिक्षा, शोध एवं प्रशासन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एस.डी. कॉलेज के विकास के नए रास्ते खुलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने डॉ. राणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी विशेषज्ञता का लाभ संस्थान और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here