
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मैया जी असीं नौकर तेरे वैष्णो धाम मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कमेटी के प्रधान श्यामलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं के लिए लंगर के साथ-साथ रात्रि को ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के आराम के लिए गद्दे, पंखे और कूलर लगाए गए हैं।

इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर विजय कश्यप, कुलदीपक मल्होत्रा, अश्विनी शर्मा छोटा, महेंद्रपाल गुप्ता, विकास शर्मा, अमित गुप्ता, हरि सिंह सैनी, करमजीत सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












