Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur सिटी हार्ट वैल्फेयर सोसायटी का मैडीकल कैंप शुरु, श्रद्धालुओं को 19 तक...

सिटी हार्ट वैल्फेयर सोसायटी का मैडीकल कैंप शुरु, श्रद्धालुओं को 19 तक दी जाएगी स्वास्थ्य सेवाः मक्खन सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिटी हार्ट वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से माता चिंतपूर्णी मेले के मद्देनज़र श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए 32वां निशुल्क मेडिकल कैंप एसडी सिटी पब्लिक स्कूल के सामने, आदमवाल चुंगी, भरवाई रोड में शुरु हुआ। कैंप का उद्घाटन एसएमओ चक्कोवाल डा. मनप्रीत कौर ने किया। उन्होंने सोसायटी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि माता के मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने जाते हैं और ऐसी संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में बहुत मदद मिलती है। उन्होंने सोसायटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई दी।

Advertisements

सोसायटी के प्रधान ठाकुर मक्खन सिंह ने मेहमानों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कैंप के आयोजन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा जहां बड़े धार्मिक आयोजनों पर कैंप लगाए जाते हैं वहीं श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ले के आयोजन पर भी वहां जाकर कैंप लगाया जाता है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सेवा की जा सके। इस मौके पर डा. आरके सिंगला, रविंदर अग्रवाल, सचिव रविंदर मलिक, डा. मलकीत सिंह, डा. आशू गोयल, नरिंदर मलिक, डा. ममता, संजीव कुमार सोनू, डा. एसके हीरा, हरीश आनंद, ठेकेदार भगवान दास, डा. नरेश सूद, डा. ओपी, डा. हरिंदर गर्ग, डा. लवली, गुरप्रीत सिंह गोपी, राकेश कुमार, डा. संजीव हीरा, जगदीश लाल बधन व टीम, एक्सीयन नरिंदर, डा. दीपक के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here