Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur जैम्स स्कूल में थापर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को करियर संबंधी...

जैम्स स्कूल में थापर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को करियर संबंधी दिए गए टिप्स

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थापर यूनिवर्सिटी के मशहूर विषय विशेषज्ञों डॉ। अनदेरिया रेयमोंडी, पीएचडी मैटाफिजिकस. नॉटिंघम यूनिवर्सिटी इंगलैंड,  डॉ टी ब्रैंडन एवनज, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका और प्रोफेसर समनीत सिददु ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

Advertisements

इस करियर काउसंलिंग सत्र में ग्रेड 9 से ग्रेड 12 के छात्रों ने हिस्सा लिया। करियर काउंसलर के दौरान प्रो. समनीत सिददु, डा. अनदेरिया रेयमोंडी और डॉ टी ब्रैंडन एवनज ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा एवं विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।उन्होने कहा कि कि मनपसंद विषय चुनाव के साथ साथ कौशल से परिपूर्ण विषयों को चुनकर एक अच्छा करियर बनाया जा सकता है।

साईंस, कामर्स और कला संकायों में करियर संबंधी अन्गिनत विकल्प हैं जो विद्यार्थियों को बेहतर करियर प्रदान कर सकते हैं। डा. अनदेरिया रेयमोंडी ने छात्रों के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि वही करियर सबसे उत्तम है जिसमें मनुष्य को संतुष्टि व आत्मसम्मान मिल सके।सत्र के दौरान विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमताओं के अनुरूप सही करियर का चुनाव करने, विभिन्न विषयों एवं पाठ्यक्रमों की संभावनाओं तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया। सभी काउंसलरस ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, सही निर्णय लेने और बदलते समय के साथ आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने करियर से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। काउंसलरस ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस सत्र में कई अभिभावकों नें भी भाग लिया और अपने बच्चों के करियर से संबंधित विसतार से बात की और बदलते समय के अनुसार सही क्षेत्र के चुनाव करने के टिप्स लिए।

स्कूल प्रिंसिपल संगाीता निस्तेद्र  ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करने के साथ–साथ उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर उन्होंने थापर यूनिवर्सिटी के आए कांसलर मेहमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके करियर संबंधी टिप्स बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।

वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल एवं सी ई ओ राघव वासल ने संयुक्त रूप से कहा कि, “विद्यार्थियों को सही समय पर करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना हमारी शैक्षिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे विशेषज्ञ सत्र उन्हें बदलते शैक्षिक एवं व्यावसायिक अवसरों को समझने, सही निर्णय लेने और अपने भविष्य के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से निर्धारित करने में सक्षम बनाते हैं। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक रूप से ही नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here