
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सूद सभा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूद भवन में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बिन्दुसार सूद, उनकी धर्मपत्नी कुमुद सूद व बेटा विशाल सूद विशेष तौर से उपस्थित हुए और उन्होंने तिरंगा फहराने की रसम अदा की और सलामी दी। इस मौके पर प्रधान अरविंद सूद ने सभी का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर महासचिव अनिल कुमार सूद, उपाध्यक्ष अविनाश सूद, डा. केशव सूद, डा. भीरत भूषण सूद, सुन्दर शाम सूद, संजय सूद व विपन सूद, संयुक्त सचिव दीपक सूद, महिला विंग चेयरमैन नीरजा सूद, काकुल सूद, बिन्दु सूद, श्रुति सूद, सीमा सूद, वित्त सचिव राजीव सूद, जतिंदर सूद, आशीष सूद, नरेश सूद, चेतन सूद, अनिल सूद बोबी, केसी शर्मा, प्रतीक सूद, सुनील कुमार व महर्षि भृगु वेद विद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।












