Sunday, October 4, 2026
Home hoshiarpur सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स होशियारपुर को 15 अगस्त पर किया गया सम्मानित

सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स होशियारपुर को 15 अगस्त पर किया गया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होशियारपुर के सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विशेष रूप से बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किए गए सहयोग के लिए वॉलंटियर्स की सराहना की गई। सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स द्वारा समय-समय पर प्रशासन का सहयोग करते हुए आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ऑपरेशन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले सिविल डिफेंस पदाधिकारियों एवं वॉलंटियर्स में डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफेंस प्रमोद कुमार शर्मा, आश्विनी शर्मा, विकास शर्मा, करनजीत सैनी एवं सुमित गुप्ता शामिल रहे। इन सभी को डॉ. रवजोत जी, पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन (आई.ए.एस.), एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डॉ. निधि कुमुद बाम्बा (पी.सी.एस.) एवं एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप मलिक द्वारा सम्मानित किया गया। 

Advertisements

प्रशासन की ओर से इस प्रकार किया जाने वाला सम्मान न केवल सम्मानित वॉलंटियर्स का उत्साह बढ़ाता है, बल्कि सिविल डिफेंस के अन्य वॉलंटियर्स के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। इससे उनमें समाज एवं प्रशासन की सेवा के लिए और अधिक उत्साह पैदा होता है तथा वे भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित होते हैं। सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने इस सम्मान को पूरी टीम के लिए गौरव का विषय बताते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here