
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चब्बेवाल में स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पंजाब स्वर्णकार वैल्फेयर बोर्ड पंजाब के हल्का चेयरमैन पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने अमर शहीद भगत सिंह जी के बुत पर फूलमालाएं पहनाकर श्रद्धांजलि भेंट करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन शहीदों की बदौलत हमें आजादी मिली है उन्हें सदैव याद रखना हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि धर्म भी है। इस मौके पर बलजीत सिंह, विनोद शाह, सुरेश कुमार मिंटू, निपी चड्ढा, नवाब, दीप कुमार आदि ने भी शहीद को नमन करते हुए स्वतंत्रता सैनानियों को याद किया।












